OFSS Bihar 11th Admission 2025: अगर आपने अभी-अभी बिहार बोर्ड से या किसी और बोर्ड से 10वीं पास किया है और 11वीं में एडमिशन लेने का सोच रहे हो, तो यह आर्टिकल बिलकुल आपके लिए ही है। बिहार सरकार ने OFSS Bihar 11th Admission 2025 के लिए तारीखें निकाल दी हैं!
अब टेंशन मत लो, मैं यहाँ सब कुछ A to Z बताने वाला हूँ – कब से फॉर्म भरना है, कैसे भरना है, कौन सा कॉलेज चुनना है, कौन सा सब्जेक्ट लेना है, और आगे भविष्य में क्या-क्या कर सकते हो। सब कुछ एक ही जगह! तो चलो शुरू करते हैं । पूरा पढ़ना, बोहोत काम की चीज़ है!

- BIhar AEDO POST FINAL Niyamabali
- Bihar STET Result 2025: Check Your Score, Syllabus, and Important Dates
- Bihar Paramedical Entrance Exam 2025 – Online Form, Eligibility, Exam Date, Admission Process

OFSS Bihar 11th Admission 2025 Highlights
चलो पहले फटाफट मुख्य बातें देख लेते हैं एक टेबल में:
बिंदु | विवरण |
बोर्ड का नाम | बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB), पटना |
सिस्टम का नाम | Online Facilitation System for Students (OFSS) |
कक्षा | इंटरमीडिएट (11वीं कक्षा) |
सत्र | 2025 – 2027 |
ऑनलाइन आवेदन शुरू | 24 अप्रैल 2025 |
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 03 मई 2025 |
आवेदन शुल्क | ₹ 350/- |
आवेदन कैसे करें | सिर्फ ऑनलाइन मोड से |
आधिकारिक वेबसाइट | https://www.ofssbihar.net |
कौन आवेदन कर सकता है | BSEB, CBSE, ICSE या किसी अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास छात्र |
OFSS आखिर है क्या चीज़?
यार, OFSS का मतलब है Online Facilitation System for Students (छात्रों के लिए ऑनलाइन सरलीकरण प्रणाली)। यह बिहार बोर्ड का एक ऑनलाइन पोर्टल है जिसके ज़रिये 11वीं कक्षा में एडमिशन होता है। सब कुछ ऑनलाइन होता है – फॉर्म भरने से लेकर कॉलेज चुनने तक। इससे प्रक्रिया आसान और पारदर्शी हो जाती है।
OFSS Bihar 11th Admission 2025 Date
इवेंट | तारीख |
ऑनलाइन फॉर्म शुरू | 24 अप्रैल 2025 |
ऑनलाइन फॉर्म भरने की आखरी तारीख | 03 मई 2025 |

योग्यता क्या है? (कौन आवेदन कर सकता है?)
सीधी बात है – अगर आपने बिहार बोर्ड (BSEB), CBSE, ICSE या किसी भी दूसरे राज्य/राष्ट्रीय बोर्ड से मैट्रिक (10वीं कक्षा) या उसके बराबर का एग्जाम पास किया है, तो आप OFSS के ज़रिये 11वीं में एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हो। बस पास होना चाहिए!
आवेदन शुल्क कितना लगेगा?
फॉर्म भरने के लिए ₹ 350/- आवेदन शुल्क लगेगा। यह शुल्क आपको ऑनलाइन ही जमा करना होगा (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग से) या फिर आप ई-चालान निकालकर HDFC बैंक या इंडियन बैंक की शाखा में भी जमा कर सकते हो। याद रखना, बिना शुल्क जमा किये आपका फॉर्म अस्वीकृत (reject) हो जायेगा।
OFSS Bihar 11th Admission 2025 Online Apply Step By Step Process
ओके, अब सबसे महत्वपूर्ण बात – फॉर्म भरना कैसे है? टेंशन नहीं लेना, मैं बताता हूँ। आप तीन तरीके से आवेदन कर सकते हो:
- घर बैठे अपने कंप्यूटर/लैपटॉप से:
- सबसे पहले OFSS की वेबसाइट https://www.ofssbihar.net पर जाओ।

- वेबसाइट पर जाने के बाद, Common Prospectus (सामान्य विवरणिका) डाउनलोड करके अच्छे से पढ़ लो। यह बहुत महत्वपूर्ण है, इसमें सारी जानकारी होती है।

- अब ‘Common Application Form’ (CAF – सामान्य आवेदन प्रपत्र) पर क्लिक करो।
- सारे निर्देशों को ध्यान से पढ़ो और Check Box को टिक करके ‘I Accept’ पर क्लिक करो।
- अब आपके सामने फॉर्म खुल जायेगा।
- अगर आप बिहार बोर्ड से पास हुए हो, तो अपना रौल कोड, रौल नंबर, और जन्म तिथि डालो। आपकी जानकारी अपने आप आ जाएगी।
- अगर आप किसी और बोर्ड से हो, तो सारी जानकारी (अंक, रौल नंबर, आदि) खुद भरनी पड़ेगी।
- अपना एक पासपोर्ट साइज का हालिया रंगीन फोटो स्कैन करके अपलोड करो।
- अपना मोबाइल नंबर (जो चालू हो) और ईमेल आईडी (अगर है तो) डालो। इसी पर सारी सूचना आएगी, तो सही-सही भरना।
- अब सबसे मुख्य काम – कॉलेज/स्कूल का विकल्प भरना। आपको कम से कम 10 और ज़्यादा से ज़्यादा 20 विकल्प चुनने हैं। अपनी पसंद के हिसाब से प्राथमिकता तय करना (जो सबसे ज़्यादा पसंद है उसको पहले)। एक बार सबमिट करने के बाद चयन प्रक्रिया के दौरान विकल्प बदला नहीं जा सकेगा।
- एक बार पूरा फॉर्म चेक कर लो (Preview देख लो)। सब कुछ सही है तो ‘Confirm’ करो। गलत है तो ‘Modify’ करके आराम से ठीक करो।
- Confirm करने के बाद आपके मोबाइल पर एक OTP (One Time Password) आएगा। उसको डालकर मोबाइल नंबर सुनिश्चित (verify) करो।
- अब ₹ 350/- का आवेदन शुल्क जमा करो (ऑनलाइन या ई-चालान से)।
- भुगतान सफल होने के बाद Acknowledgement Copy (पावती प्रति) मिलेगी। इसका प्रिंट निकालकर संभाल कर रख लो। आपको User ID और Password भी मोबाइल/ईमेल पर मिल जायेगा।
- साइबर कैफे से:
- आप किसी नज़दीकी साइबर कैफे में जाकर भी फॉर्म भरवा सकते हो। वेबसाइट से फॉर्म 7 (बिहार बोर्ड के लिए) या फॉर्म 8 (दूसरे बोर्ड के लिए) डाउनलोड करके, उसको भरकर ऑपरेटर को दे दो। साथ में फोटो और शुल्क ले जाना मत भूलना। ऑपरेटर आपका फॉर्म ऑनलाइन भर देगा। प्रक्रिया वही रहेगी।
- DRCC (जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र) से:
- हर जिले में DRCC केंद्र होता है। आप वहां जाकर भी मदद ले सकते हो और फॉर्म भरवा सकते हो। वहां भी फॉर्म 7 या फॉर्म 8 और फोटो लगेगा। शुल्क वहां ई-चालान से बैंक में जमा करनी होगी।
क्या क्या दस्तावेज़ तैयार रखने हैं?
फॉर्म भरने से पहले ये चीज़ें तैयार रखना:
- वैध मोबाइल नंबर (OTP के लिए)
- वैध ईमेल आईडी (वैकल्पिक, पर मददगार)
- 10वीं कक्षा की मार्कशीट (अंकों के विवरण के लिए)
- 10वीं कक्षा का रौल नंबर, रौल कोड, जन्म तिथि (BSEB छात्रों के लिए)
- पासपोर्ट साइज रंगीन फोटोग्राफ (स्कैन की हुई कॉपी)
- आधार नंबर (यदि है तो)
- आरक्षण श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो तो)
कॉलेज और विषय/स्ट्रीम कैसे चुनें?
यह निर्णय बहुत महत्वपूर्ण है, दोस्तों!
- कॉलेज का चुनाव: फॉर्म भरने से पहले OFSS वेबसाइट पर पिछले साल (2024) के Cut-off Marks (कट-ऑफ अंक) ज़रूर देख लेना। इससे अंदाज़ा लगेगा कि आपके अंकों के हिसाब से किस कॉलेज में मौका है। अपने घर से दूरी, कॉलेज की प्रतिष्ठा, और कट-ऑफ देखकर ही कॉलेज की सूची बनाना (कम से कम 10, ज़्यादा से ज़्यादा 20)। जो सबसे ज़्यादा पसंद हो, उसको #1 पर रखना।
- स्ट्रीम का चुनाव (विषय): 11वीं में मुख्य रूप से तीन स्ट्रीम होते हैं:
- विज्ञान (Science): इसमें दो विकल्प होते हैं – PCM (भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित) अगर इंजीनियरिंग की तरफ जाना है, और PCB (भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान) अगर मेडिकल की तरफ जाना है। कुछ लोग PCMB भी लेते हैं।
- वाणिज्य (Commerce): अगर बिज़नेस, फाइनेंस, अकाउंटिंग में रुचि है तो यह स्ट्रीम सबसे अच्छा है। इसमें लेखाशास्त्र (Accounts), व्यावसायिक अध्ययन (Business Studies), अर्थशास्त्र (Economics) जैसे विषय होते हैं।
- कला/मानविकी (Arts/Humanities): अगर इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, भाषाओं में रुचि है या सिविल सेवा में जाना है, तो यह स्ट्रीम अच्छा है।
विषय लेने के बाद भविष्य में क्या संभावनाएं हैं?
चलो थोड़ा भविष्य का भी देख लेते हैं, किस स्ट्रीम से क्या बन सकते हो (ये बस कुछ उदाहरण हैं):
- विज्ञान (PCM) लेकर:
- इंजीनियरिंग (कंप्यूटर, मैकेनिकल, सिविल, इलेक्ट्रिकल, आदि) – B.Tech/BE
- आर्किटेक्चर (B.Arch)
- B.Sc. (भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित, कंप्यूटर विज्ञान)
- BCA (बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन)
- मर्चेंट नेवी
- NDA (राष्ट्रीय रक्षा अकादमी)
- पायलट ट्रेनिंग
- विज्ञान (PCB) लेकर:
- MBBS (डॉक्टर)
- BDS (डेंटल सर्जन)
- BAMS (आयुर्वेदिक डॉक्टर), BHMS (होम्योपैथिक डॉक्टर)
- B.Pharma (फार्मेसी)
- B.Sc. (वनस्पति विज्ञान, जंतु विज्ञान, माइक्रोबायोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, नर्सिंग)
- पशु चिकित्सा विज्ञान (जानवरों के डॉक्टर)
- फिजियोथेरेपी
- वाणिज्य (Commerce) लेकर:
- चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA)
- कंपनी सेक्रेटरी (CS)
- कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट (CMA)
- B.Com (बैचलर ऑफ कॉमर्स)
- BBA (बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन)
- BMS (बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज)
- अर्थशास्त्र ऑनर्स
- बैंकिंग नौकरियां (PO, क्लर्क)
- फाइनेंस एनालिस्ट
- कला/मानविकी (Arts/Humanities) लेकर:
- BA (इतिहास, राजनीति विज्ञान, भूगोल, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, अंग्रेजी, आदि)
- पत्रकारिता और जनसंचार
- कानून (LLB – ग्रेजुएशन के बाद या इंटीग्रेटेड कोर्स)
- सिविल सेवा (IAS, IPS, राज्य PCS)
- शिक्षण (B.Ed करके)
- समाज कार्य
- फैशन डिजाइनिंग, इंटीरियर डिजाइनिंग
- ललित कला (Fine Arts)
OFSS Bihar 11th Admission 2025 Reservation?
हाँ भाई, बिहार सरकार के नियमों के हिसाब से आरक्षण भी है:
श्रेणी | आरक्षण (%) |
अनुसूचित जाति (SC) | 16% |
अनुसूचित जनजाति (ST) | 01% |
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) | 18% |
पिछड़ा वर्ग (BC) | 12% |
पिछड़े वर्ग की महिला (BCW) | 03% |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 10% |
नोट: दिव्यांग (PwD) के लिए 5% क्षैतिज (horizontal) आरक्षण उनकी श्रेणी में रहेगा। |

OFSS Bihar 11th Admission 2025 Important Link Tables
लिंक प्रकार | URL / विवरण |
आधिकारिक वेबसाइट | https://www.ofssbihar.net |
Official Notification Download Twitter | https://x.com/officialbseb/status/1914720368364826835 |
Official Notification Download News Paper | Click Here To Download Notification PDF |
हम सभी जॉब और सभी लेटेस्ट अपडेट अपने ग्रुप में दे देते है तो आप हमारे Whatsapp और Telegram को ज्वाइन कर ले | |
Whatsapp Join | Click Here To Join Whatsapp |
Telegram Join | Click Here To Join Whatsapp |
हेल्पडेस्क नंबर | 0612-2230009 (कोई दिक्कत हो तो) |
मोबाइल ऐप | OFSS Bihar Info (गूगल प्ले स्टोर पर, सिर्फ जानकारी के लिए, इससे आवेदन नहीं होगा) |
कुछ ज़रूरी बातें (टिप्स)
- फॉर्म भरने से पहले Common Prospectus और यह सूचना ध्यान से पढ़ना।
- अपने अंकों के हिसाब से पिछले साल की कट-ऑफ देखकर ही कॉलेज चुनना।
- कॉलेज/स्ट्रीम की प्राथमिकता सोच समझ कर तय करना, बाद में चयन के समय बदलाव नहीं होगा।
- मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी सही और चालू वाला देना।
- आवेदन शुल्क समय पर जमा करना मत भूलना।
- Acknowledgement Copy (पावती प्रति) का प्रिंट ज़रूर रखना।
- अंतिम तिथि का इंतज़ार मत करना, समय से आवेदन कर देना।
निष्कर्ष (Conclusion)
तो दोस्तों, यह थी OFSS Bihar 11th Admission 2025 की पूरी जानकारी, उम्मीद है अब आपको सब कुछ साफ़ हो गया होगा। तारीख याद रखना 24 अप्रैल से 03 मई 2025 तक आवेदन करना है। वेबसाइट है https://www.ofssbihar.net
कोई टेंशन मत लो, आराम से विवरणिका पढ़ो, सोच समझ कर कॉलेज और विषय चुनो, और समय से आवेदन कर दो। भविष्य के लिए All the Best! अगर कोई और शंका हो तो नीचे कमेंट में पूछ सकते हो या हेल्पडेस्क नंबर 0612-2230009 पर कॉल कर सकते हो। चलो फिर मिलते हैं!
- Free Scholarship 2025 For Student: छात्रों के लिए सुनहरा मौका – ऐसे पाएं ₹1 लाख तक स्कॉलरशिप
- Awas Plus Survey App 2025: पीएम आवास योजना का नया सर्वे फॉर्म शुरू
- HDFC Bank Parivartan’s ECSS Scholarship 2025: A Golden Opportunity for Students
- E Kalyan Scholarship Yojana 2025: पढ़ाई में ना आएगी रुकावट – अब मिलेंगे ₹90000 तक की स्कॉलरशिप, ऐसे करें आवेदन
- Bihar Home Guard Salary 2025: How Much Salary and Benefits Will You Get?
FAQ Related TO OFSS Bihar 11th Admission 2025
Submit करने से पहले ‘Preview’ में जांच लें। अगर गलती दिखे तो ‘Modify’ बटन का उपयोग करके ठीक कर सकते हैं। एक बार फाइनल सबमिट और भुगतान हो गया तो बड़ी दिक्कत होती है, इसलिए पहले ही ध्यान से भरें। छोटी-मोटी सुधार का मौका शायद बाद में मिले, लेकिन गारंटी नहीं है।
नहीं! एडमिशन के लिए आवेदन सिर्फ और सिर्फ ऑनलाइन OFSS पोर्टल (https://www.ofssbihar.net) से ही भरना है। कोई ऑफलाइन फॉर्म स्वीकार नहीं किया जायेगा।
आवेदन करने के बाद, BSEB आपके अंकों और कॉलेज विकल्पों के आधार पर एक मेधा सूची (Merit List) निकालेगा। अगर आपका नाम सूची में आता है और आपको कोई कॉलेज आवंटित होता है, तो आपको उस कॉलेज में जाकर नामांकन (admission) लेना होगा। इसकी सूचना (Intimation Letter) आपको OFSS पोर्टल से डाउनलोड करनी होगी और शायद SMS/Email से भी मिलेगी।